
Bollywood News:निर्देशक एटली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राका’ इन दिनों अपनी भव्य कहानी और स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में है। फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसी बीच फिल्म के कथित तौर पर लीक हुए किरदारों को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण फिल्म में एक गर्भवती महिला का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। बताया जा रहा है कि उनका किरदार अपनी जान और अस्तित्व की रक्षा के लिए संघर्ष करता है और कहानी में इसकी अहम भूमिका होगी। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि दीपिका ने गर्भावस्था के दौरान फिल्म की शूटिंग की थी।
वहीं, रश्मिका मंदाना के किरदार को लेकर भी दिलचस्प जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह फिल्म में एक गाइड और रक्षक की भूमिका में होंगी, जो दीपिका के किरदार को एक रहस्यमयी और वैदिक प्रभाव वाली खतरनाक दुनिया से सुरक्षित निकालने की कोशिश करती हैं।
इसके अलावा जाह्नवी कपूर के एक आदिवासी रानी की भूमिका निभाने की चर्चा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका किरदार कहानी को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
हालांकि, इन सभी किरदारों से जुड़ी जानकारी की फिल्म के निर्माताओं की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इन दावों को फिलहाल रिपोर्ट्स के आधार पर ही देखा जा रहा है।
‘राका’ को बड़े बजट और भव्य स्तर पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ कई बड़े कलाकारों की मौजूदगी ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म को दिसंबर 2027 में रिलीज करने की योजना बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है।
Read Also-UP Politics: झारखंड छात्र आंदोलन पर अखिलेश यादव को ओपी राजभर का तंज, बोले- ‘कहां गया आपका PDA?’



