बॉलीवुड: प्रियंका चोपड़ा के डांस मूव्स की फैंन हुई गौरी खान, फौरन देखें ये अनसीन वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड में देशी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चौपड़ा इन दिनों अपने एक डांस परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में है। दरसअल बीते शनिवार को मुंबई में कारोबारी नीता मुकेश अंबानी ने कल्चरल सेंटर इवेंट के खास प्रोग्राम में देश विदेश के तमाम फिल्मी कलाकारों ने शिरकत की। इसी कड़ी में प्रियंका चोपड़ा ने भी बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह के साथ जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रियंका के इस डांस को देख बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की पत्नी गौरी खानभी झूमती हुईं नजर आ रही हैं।

प्रियंका के डांस की फैन हुईं गौरी
दरअसल अमेरिकन जर्नलिस्ट डरेक बैल्सवर्ग ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फोटो और वीडियो को शेयर किया है। बैल्सवर्ग की इस पोस्ट में आगे बढ़ने पर आपको प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह का जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा। इस वीडियो को ध्यान से देखने पर आप पाएंगे की स्टेज के नीचे खड़ीं शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान प्रियंका की शानदार डांस परफॉर्मेंस का पूरा मजा लेते हुईं नजर आ रही हैं।

गौरी के रिएक्शन ये बता रहे हैं कि उनको प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह का ये डांसिंग परफॉर्मेंस काफी पसंद आया है। जिसका लुत्फ वो पूरी तरीके से उठा रही हैं। मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह इस वीडियो में अपनी फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ के सुपरहिट सॉन्ग ‘गल्ला गोरियां’ पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button