गाजीपुर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, चार नकली गोल्ड  बिस्कुट के साथ दो तस्करों को दबोचा

गाजीपुर। खानपुर क्षेत्र के भुजहुआ से दो तस्करों को नकली सोने के बिस्कुट और नकली हीरे के नग के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। मुखबिर की सूचना पर कुढ़ालम्बी तिराहे (भुजंहुआ) में पुलिसकर्मी चेकिंग करने लगे।  इतने में आजमगढ़ की तरफ से दो युवकों को पैदल आते हुए देखा गया। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो वे दोनों पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे।

इतने में मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया।वही उनसे भागने का कारण और नाम पता पूछा गया।  दोनों युवकों ने अपना नाम अंकित सिंह पुत्र स्व. दिवाकर सिंह निवासी ग्राम दानीपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ बताया।

वहीं दूसरे युवक ने श्रेयांश सिंह पुत्र अरविंद सिंह निवासी बलरामपुर थाना चन्दवक जनपद जौनपुर बताया वही युवकों की ज़ब तलाशी ली गयी। उनके पास से चार सोने की नकली बिस्कुट व एक नकली हीरा बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष खानपुर संजय मिश्रा ने बताया की मामला सज्ञान में है दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

Show More

Related Articles

Back to top button