
Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। पत्नी पिंकी के निधन के बाद जब परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, तभी पति श्यामल दास को गहरा सदमा लगा और उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। परिजन उन्हें बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उनकी भी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार और गांव में मातम छा गया।



