
Pratapgarh Education News: जनपद प्रतापगढ़ में नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह के कार्यभार ग्रहण करने पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच, प्रतापगढ़ के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर अटेवा प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह को उनके नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
बैठक के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह एवं अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों के बीच जनपद की शिक्षा व्यवस्था, विद्यालयों की प्रगति, शिक्षण गुणवत्ता, छात्रों के शैक्षणिक विकास तथा शिक्षकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं सकारात्मक चर्चा हुई। अटेवा पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि देवव्रत सिंह के नेतृत्व में प्रतापगढ़ की शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन सदैव शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा शासन की योजनाओं को जनपद स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू कराने के लिए रचनात्मक सहयोग देता रहेगा। साथ ही शिक्षकों और विद्यार्थियों के हितों से जुड़े मुद्दों पर भी सकारात्मक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
स्वागत कार्यक्रम में डॉ. विनोद त्रिपाठी (जिला संरक्षक), सी.पी. राव (जिला अध्यक्ष), विश्वदीप सिंह (जिला उपाध्यक्ष), विनोद कुमार (जिला सोशल मीडिया प्रभारी), बसंत सरोज (जिला मंत्री/अध्यक्ष सदर), उदय सिंह (अध्यक्ष लक्ष्मणपुर), ओंकारनाथ (जिला सह-कोषाध्यक्ष/संरक्षक सांड़वा चंडिका), वीरेन्द्र कुमार सहित अटेवा पेंशन बचाओ मंच के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में अटेवा परिवार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह को उनके नवीन दायित्व के लिए पुनः शुभकामनाएं देते हुए प्रतापगढ़ के शैक्षणिक विकास, विद्यालयों की उन्नति तथा शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
रिपोर्ट : उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत



