मनुष्य के जीवन को सार्थक बनाता है धर्म-आनन्दाश्रम जी महराज

रानीगंज कैथौला क्षेत्र के इटहा गांव में हो रही श्रीमदभागवत कथा ज्ञानयज्ञ में कथाव्यास कालाकांकर के अनंतश्री विभूषित आनन्दाश्रम जी महराज ने कहा कि धर्म मनुष्य के जीवन को सार्थक बनाता है। उन्होनें कहा कि जीवन परमात्मा ने दिया है। इसे सही ढंग से जीने के लिए सत्संग की आवश्यकता होती है। सत्संग ही सही जीवन जीने की कला सिखाता है। कथा प्रसंग में कथाव्यास ने बताया कि कंस से प्रकोप से पृथ्वी को मुक्त कराने के लिए स्वयं नारायण को श्रीकृष्ण रूप में अवतार लेना पड़ा। कथा के दौरान गुरूवार की देर शाम क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना भी कथास्थली पहुंची। विधायक आराधना मिश्रा ने क्षेत्रवासियों की ओर से कथाव्यास आनंदाश्रम जी का सारस्वत सम्मान किया। वहीं व्यासपीठ से आनंदाश्रम जी महराज ने विधायक मोना को लोककल्याण के निमित्त श्रीफल एवं श्रीहरि पट्टिका भेंट कर मंगलाशीष सौंपा।

विधायक मोना ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा घुइसरनाथ जी की पवित्र तपोस्थली रामपुर खास में भगवान की कथा हमें शाश्वत विकास पथ पर आगे बढ़ने की रचनात्मक उर्जा प्रदान कर सकेगा। उन्होंने कहा कि भगवान के सभी स्वरूपों ने अन्याय एवं अनीति से संघर्ष की भी मानव जीवन प्रेरणा ग्रहण किया करता है। कथा के संयोजक समाजसेवी संकठा प्रसाद सिंह व पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह ददन ने रोली चंदन से कथाव्यास आनंदाश्रम जी महराज का श्रीअभिषेक किया। कथा के दौरान बीच बीच में राधेकृष्ण नाम संकीर्तन से पाण्डाल और भक्तिमय हो उठा दिखा।

संयोजन समिति के राज बहादुर सिंह, शारदाशरण सिंह, प्रवीण, विजय, वीरेन्द्र आदि ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर लालगंज प्रमुख अमित सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, रामलखन ओझा, अजय शुक्ल गुडडू, विनोद सिंह, डा. लल्ला, पप्पू फौजी, जितेन्द्र सिंह, पप्पू तिवारी, केडी मिश्र, रामू मिश्र, सतीश मारवाणी आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Back to top button