महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे सारे अभियान फेल
घर के अंदर व बाहर दोनों जगह पर सुरक्षित नहीं महिलाएं

योगी सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है। इसीलिए महिलाओं से संबंधित तमाम कार्यक्रम चलाये जा रहे है। इसके बाद भी महिलाओं के साथ अत्याचार कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसका जीता जागता प्रमाण राजधानी के अंदर देखा जा सकता है। पिछले चौबीस घंटे में दो महिलाओं की बेरहमी से हत्या और एक की गला काटकर हत्या करने की कोशिश की गई। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिलाएं कितनी सुरक्षित है। महानगर में सिरफिरे पति ने अपने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी तो तेलीबाग में महिला को बर्बरता से मारा गया। इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हुई। महिला के शरीर में तीस से अधिक घाव मिले। पुलिस इन दोनों मामले में अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं पायी कि सोमवार को मोहनलालगंज थानाक्षेत्र में एक युवती की सड़क के किनारे खून से लथपथ मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में महिला को घायल अवस्था में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

पहली घटना महानगर थानाक्षेत्र से है। यहां के अलाया अपार्टमेंट में शनिवार रात बच्चों के सामने युवक ने चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बालकनी से कूदकर भाग निकला, लेकिन कूदने पर उसे चोट लग गई, जिससे वह अस्पताल में भर्ती हो गया। युवक का नाम आदित्य है और महिला का नाम शिवानी कूपर था। आदित्य ने अपनी पत्नी को इस लिए हत्या कर दी चूंकि वह दरवाजा नहीं खोल रही है। इसी बात को लेकर विवाद हुआ हो चाकू से हमला करना शुरू कर जबकि इस दौरान उसके बेटे और बेटी पिता का पैर पकड़कर मां की जान बख्सने की गुहार लगाते रहे। इस दौरान पड़ोसियों द्वारा पुलिस के हेल्पलाइन पर फोन भी किया लेकिन नंबर नहीं लग पाया। पत्नी की हत्या करने के दौरान उसके हाथ भी नहीं कांपे। इस घटना को जो भी सुना वह एक बार सन्न रह गया कि पति इतनी भी निर्दयी हो सकता है। हालांकि पुलिसने सोमवार को हत्यारोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया। दूसरी घटना तेलीबाग से है। यहां के माली टोला में मीनाक्षी की शादी सर्वेश से हुई थी। सर्वेश को दहेज नहीं मिला तो वह पत्नी मीनाक्षी को शनिवार को कैंची से गोदकर हत्या कर दी। मीनाक्षी के शव को रविवार को पोस्टमार्टम हुआ तो पता चला कि उसके सिर, हाथ पैर, माथे व गले पर 30 से ज्यादा घाव मिले। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी बेरहमी से उसे मौत के घाट उतारा गया था। यह दोनों घटनाओं से पुलिस उबर नहीं पायी कि सोमवार को फिर मोहनलालगंज में एक महिला को जान से मारने की कोशिश की गई। सोमवार की सुबह मोहनालगंज थानाक्षेत्र में सड़क किनारे एक महिला खून से लथपथ अवस्था में मिली। सुबह लोग बाहर घूमने निकले और महिला को घायल अवस्था में देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस महिला के बारे में जानकारी की तो पता चला कि उसकी शादी हो चुकी है और पति को किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसकी वजह से काफी दिनों से विवाद के चलते अपने मायके पारा के फतेहगंज में रह रही है। रविवार को संदिग्ध पस्थितियों में लापता होने के कारण गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवती को विवाह उन्नाव के जसमढ़ा निवासी युवक से 2010 में हुआ था। युवती को जुड़वा बच्चे भी हैं। इसी बीच पति ने दूसरी शादी कर लिया। अब युवक को ससुरालियों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। डीसीपी पश्चिमी राहुल राज ने बताया कि थाना पारा को सुबह नौ बजे मीरा सैनी द्वारा सूचना दी गई कि उनकी पुत्री रविवार को शाम करीब चार बजे अपनी सहेली के साथ गई थी। इसके बाद वापस न आने के संबंध में गुमशुदगी दर्ज करायी थी। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि थाना मोहनलााल गंज में गुमशुदा महिला घायल अवस्था में मिली है। उसे तत्काल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घायल महिला से जब पूछताछ किया गया तो पीड़िता के द्वारा बताया गया कि वह अपनी सहेली आसमा के साथ घर से गई थी। बुद्धेश्वर मंदिर के पास उसकी सहेली द्वारा कुछ खिलाया गया। जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद की बातें उसे याद नहीं है। इस घटना के संबंध में पीड़िता के पिता द्वारा थाने पर एक तहरीर दी गई है। जिसमें उसके गला काटकर और जान से मारने की नियत से घटना कारित किया गया है। जिस संबंध में धारा 307 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसमें भी गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पारा पुलिस द्वारा गंभीरता नहीं दिखाई गई। हालांकि गनीमत रही कि महिला की जान बच गई। जबकि जिस तरह से महिला पर वार किया गया है उससे यही लगता है कि उसे मरा जानकर हमलावर भाग गये। 

Show More

Related Articles

Back to top button