UP Lucknow News: ऑल आशा संगिनी कार्यकर्ती सेवा समिति में बड़ी ज्वाइनिंग, कई वरिष्ठ महिला नेताओं ने थामा संगठन का दामन

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह बनीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, चंपा गंगवार और मंजू पटेल को भी मिली नई जिम्मेदारी

UP Lucknow News: ऑल आशा संगिनी कार्यकर्ती सेवा समिति का संगठनात्मक विस्तार लगातार जारी है। आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्तियों के हितों को लेकर संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियान से प्रभावित होकर विभिन्न संगठनों की कई वरिष्ठ महिला पदाधिकारियों ने समिति की सदस्यता ग्रहण की। संगठन ने इसे महिला नेतृत्व के बढ़ते विश्वास और संगठन की मजबूत होती स्वीकार्यता का संकेत बताया है।

इसी क्रम में ए.टी.यू. (ATU) की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह ने अपने पूर्व संगठन से इस्तीफा देकर ऑल आशा संगिनी कार्यकर्ती सेवा समिति की सदस्यता ग्रहण की। संगठन में उनके लंबे अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए राष्ट्रीय संरक्षक आशीष तिवारी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा तिवारी की सहमति से उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

संगठन विस्तार अभियान के तहत चंपा गंगवार और मंजू पटेल ने भी अपने पूर्व दायित्वों से इस्तीफा देकर समिति की सदस्यता ग्रहण की। दोनों नेताओं ने संगठन की नीतियों और आशा कार्यकर्तियों के हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा तिवारी ने संगठन में शामिल होने के बाद नई जिम्मेदारियों की घोषणा करते हुए मंजू पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा चंपा गंगवार को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों पदाधिकारियों का अनुभव संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा तथा आशा एवं आशा संगिनी बहनों के अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा मिलेगी।

 

UP lucknow: बर्थडे पार्टी शूट के बहाने फोटोग्राफर से 15 लाख की लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय संरक्षक आशीष तिवारी ने कहा कि संगठन में लगातार बढ़ रही सदस्यता यह दर्शाती है कि आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्तियों के अधिकार, सम्मान और मानदेय से जुड़े मुद्दों पर समिति की आवाज को व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव से संगठन और अधिक सशक्त होगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा तिवारी ने कहा कि समिति का उद्देश्य आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्तियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन स्तर तक पहुंचाना और उनके हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि संगठन सभी कार्यकर्तियों को एक मजबूत मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और नई टीम के सहयोग से यह अभियान और गति पकड़ेगा।

संगठन की ओर से सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की गई कि वे संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्तियों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Show More

Related Articles

Back to top button