बेटी मालती को लेकर मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर पहंची अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, तस्वीरें सोशल मीडिया पर हुईं वायल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती के साथ सिद्धि विनायक मंदिर में दर्शन किया है। प्रियंका अपनी आने वाली फिल्म ‘सिटाडेल’ का प्रमोशन करने के लिए मुंबई आई हुई हैं। इस दौरान प्रियंका अपनी बेटी जोनस चोपड़ा के साथ मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंची। ट्रेडिशनल कपड़ों में प्रियंका ने अपनी बेटी को गोद में लेकर भगवान गणेश के दर्शन किए।

प्रियंका अपनी बेटी के साथ पहली बार भारत आईं हैं। मंदिर में प्रियंका हलके नीले रंग के ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आईं। उन्होंने अपनी बेटी को गोद में लेकर भगवान की मूर्ति की तरफ सर झुकाया और आशीर्वाद लिया। प्रियंका ने मंदिर में पंडित जी से अपनी बेटी को तिलक भी लगवाया। वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

बता दें कि प्रियंका जब से भारत आई हैं बेटी मालती मैरी के साथ उनकी तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लेटेस्ट तस्वीरों की बात करें तो इसमें प्रियंका चोपड़ा हल्के हरे रंग के सलवार सूट में दिखाई दे ही हैं। उन्होंने गले में लाल चुनरी डाल रखी है और माथे पर टीका भी लगाया है। वहीं मालती मैरी व्हाइट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही हैं। मालती के माथे पर भी टीका लगा हुआ है।

Show More

Related Articles

Back to top button