Entertainment News: ईठा’ का पहला गाना ‘जी जी रे जी’ रिलीज, लावणी के रंग में नजर आईं श्रद्धा कपूर

Entertainment News: First song 'Jee Jee Re Jee' from 'Etha' released; Shraddha Kapoor seen in the style of Lavani

Entertainment News:मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशंस की आगामी फिल्म ‘ईठा’ का पहला गाना ‘जी जी रे जी’ रिलीज हो गया है। इस गाने में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर लावणी के पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही हैं।

नौवारी साड़ी, पारंपरिक गहनों और शानदार नृत्य के साथ श्रद्धा ने अपनी अदाओं और दमदार मंच प्रस्तुति से गाने को खास बनाया है। फिल्म में वह ईठा का किरदार निभा रही हैं। गाने के जरिए एक ऐसी कलाकार के संघर्ष, हुनर और हौसले को दिखाया गया है, जिसने अपनी मेहनत से अलग पहचान बनाई।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने गाने का संगीत तैयार किया है। इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। वैभवी मर्चेंट ने इसकी कोरियोग्राफी की है। अजय-अतुल के मुताबिक, इस गाने के जरिए वे लावणी की पारंपरिक खूबसूरती को बरकरार रखते हुए ईठा के साहस, प्रतिभा और जज्बे को भव्य अंदाज में पेश करना चाहते थे।

श्रद्धा ने भी इसे अपने लिए चुनौतीपूर्ण और खास अनुभव बताया। वहीं, श्रेया घोषाल ने कहा कि इस गाने को गाते समय उन्होंने लावणी की ऊर्जा, चुलबुलेपन और नजाकत को अपनी आवाज में उतारने की कोशिश की। वैभवी मर्चेंट के अनुसार, गाने की कोरियोग्राफी में एक कलाकार के संघर्ष और मंच पर उसकी दमदार मौजूदगी को ध्यान में रखा गया।

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘ईठा’ एक एपिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है। इसका निर्माण दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा ने किया है। फिल्म में संगीत को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है, जिसके जरिए मुख्य किरदार के संघर्ष, सपनों और उसकी पहचान के सफर को दिखाया जाएगा। ‘जी जी रे जी’ के रिलीज के साथ फिल्म की संगीत से सजी दुनिया की झलक सामने आई है। ‘ईठा’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read Also-KGMU Lucknow: केजीएमयू के डॉ. सतीश कुमार को ब्रिटेन की प्रतिष्ठित FRCP फेलोशिप, चिकित्सा जगत में बढ़ाया लखनऊ का मान

Show More

Related Articles

Back to top button