Unnao News-शुक्लागंज में दुकान पर छापा, 60 किलो संदिग्ध खाद्य पदार्थ जब्त

Unnao News: Shop raided in Shuklaganj; 60 kg of suspicious food items seized

Unnao News-जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्लागंज क्षेत्र में एक दुकान पर औचक छापेमारी की। जांच के दौरान दुकान संचालक लाइसेंस और पंजीकरण संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सका। टीम ने बिक्री के लिए रखे करीब 60 किलोग्राम संदिग्ध खाद्य पदार्थ जब्त किए। इनकी अनुमानित कीमत 21 हजार रुपये बताई गई है।

विभाग की ओर से 22 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और जिलाधिकारी के निर्देश पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के क्रम में यह कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान दुकान के संचालन से संबंधित आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विभागीय टीम ने संदिग्ध खाद्य पदार्थों को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई शुरू की।

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई
विभाग के अनुसार, संबंधित दुकान संचालक के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धाराओं के तहत वाद दायर करने की प्रक्रिया की जा रही है। विभाग का कहना है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अभियान जारी रहेगा।

Read Also-Unnao News-उन्नाव: सामाजिक परिवर्तन में व्यक्ति और सरकारी व्यवस्था की भूमिका पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

Show More

Related Articles

Back to top button