yogi adityanath: यूपी में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारने की तेज पहल, आईआईडीसी दीपक कुमार ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

yogi adityanath: योगी सरकार का औद्योगिक विकास पर जोर; शिक्षा, रियल एस्टेट, ऊर्जा और पर्यटन सहित 6 प्रमुख क्षेत्रों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

yogi adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को निवेश और औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने निवेश परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया है। इसी क्रम में इन्वेस्ट यूपी कार्यालय में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) दीपक कुमार की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य निवेशकों की व्यावहारिक समस्याओं का तय समयसीमा में समाधान करना, विभागीय समन्वय बढ़ाना और आवश्यक स्वीकृतियों की प्रक्रिया को तेज करना है।

योगी सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश में प्राप्त निवेश प्रस्ताव केवल फाइलों तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएं।

इन 6 प्रमुख क्षेत्रों की परियोजनाओं की हुई समीक्षा बैठक में शिक्षा, रियल एस्टेट, नवीकरणीय ऊर्जा, प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क, फूड प्रोसेसिंग, होटल एवं रिसॉर्ट तथा पर्यटन क्षेत्र की परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान भूमि उपयोग परिवर्तन (Land Use Change), वैधानिक स्वीकृतियों, शुल्क छूट, सब्सिडी प्रतिपूर्ति और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की गई।

प्रशासनिक समन्वय और जवाबदेही पर जोर आईआईडीसी दीपक कुमार ने सभी संबंधित विभागों को प्रक्रियाएं सरल बनाने और प्राथमिक आधार पर लंबित मामलों को निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर बेहतर समन्वय और जवाबदेही तय होने से अनावश्यक देरी को रोका जा सकता है।

बैठक में इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद सहित पर्यटन विभाग, यूपीसीडा (UPSIDA), पावर कॉरपोरेशन, यूपीनेडा (UPNEDA), वन, राजस्व और आवास विकास विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। साथ ही बाराबंकी के जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और उद्योग जगत के प्रतिनिधि

written by Siddhi Srivastava

Show More

Related Articles

Back to top button