छूटे और प्रथम बार निर्वाच में पंजीकरण कराने वाले बूथों पर आयोजित विशेष अभियान का निरीक्षण किया

Inspected the special drive conducted at polling booths for those who had been left out or were registering for the first time

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा शनिवार को इलाहाबाद गर्ल्स डिग्री कालेज-हिम्मतगंज, दिग्गज हॉयर सेकेण्ड्री स्कूल-कालिंदीपुरम व अन्य बूथों पर पहुंचकर विधान सभा निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से प्रथम बार/छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम सम्मिलित किए जाने के उद्देश्य से चल रहे विशेष अभियान कार्यक्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्देशित किया कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाये। सभी पात्र नागरिकों का शत-प्रतिशत मतदाता सूची में नाम शामिल हो। उन्होंने बूथों पर तैनात बीएलओं को निर्देशित करते हुए कहा कि आज के विशेष कैम्प के पश्चात डोर-टू-डोर अभियान चलाकर प्रथम बार/छूटे हुए पात्र नागरिकों से फार्म-6 भरवायें तथा उनकी फीडिंग करते हुए ऐसे लोगो का नाम मतदाता सूची में शामिल करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी मतदाता बूथ पर आयें, उनका फार्म-6 भराकर तथा सम्बंधित आवश्यक दस्तावेज संलग्न करते हुए तत्काल फीडिंग की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी पात्र नागरिक लोकतंत्र का दायित्व निभाये तथा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि आफलाइन के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से आयोग के एप ईसीआईएनईटी मोबाइल एप एवं वेबसाइट के माध्यम से भी पात्र नागरिक फार्म-6, 7 एवं 8 सब्मिट कर सकते है। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां पर जेण्डर रेशियों कम है, वहां पर महिला मतदाओं जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं शामिल है, उनसे फार्म-6 भरवाते हुए उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करायें। निर्वाचन नामावली के आलेख्य सूची का प्रकाशन 12.11.2026 किया जायेगा तथा दिनांक 12.11.2026 से 11.12.2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जायेगी तथा दिनांक 04.01.2027 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।

Show More

Related Articles

Back to top button