शिक्षा एवं खेल के समन्वय से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर हुआ विचार

Discussion held on the holistic development of students through the integration of education and sports

राष्ट्रीय खेल उत्थान परिषद प्रयागराज एवं कुलभास्कर आश्रम पी.जी. कॉलेज, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में प्रोफेसर प्रभु कुमार पचौरी की 93वीं जयंती के अवसर पर आयोजित 9वें अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस एवं पुरस्कार समारोह-2026 का शनिवार को द्वितीय दिवस रहा। इस दिन विभिन्न शैक्षणिक एवं तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा एवं खेल के समन्वय के माध्यम से विद्यार्थियों के बौद्धिक, शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं नैतिक विकास को प्रोत्साहित करना तथा शोध, नवाचार और अकादमिक संवाद को बढ़ावा देना रहा। द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में वाई एम सी ए चेन्नई के प्राचार्य प्रो0 जॉर्ज अब्राहम उपस्थित रहे। इस सत्र की अध्यक्षता प्रो0 एस0 पी0 वर्मा ने की। द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता प्रो0 डी0 सी0 लाल, विभागाध्यक्ष , शारीरिक शिक्षा विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय रहे तथा अध्यक्षता प्रो0 सी0 एस0 चौबे ने किया । महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 गीतांजलि मौर्य ने सभी अतिथियों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। समापन सत्र का संचालन प्रो0 श्रद्धा तिवारी ने किया। अंत में राष्ट्रीय खेल उत्थान परिषद के अध्यक्ष एवं सम्मेलन के संयोजक प्रो0 (डॉ0) पवन कुमार पचौरी ने द्वितीय दिवस के कार्यक्रम के सफल आयोजन की घोषणा करते हुए सभी अतिथियों, वक्ताओं, आयोजकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट:आकाश त्रिपाठी

 

Show More

Related Articles

Back to top button