खेल निदेशालय उ.प्र. एवं उ.प्र. कुश्ती संघ के समन्वय से पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स स्टेडियम, भिरखुरी पहाड़ी, मीरजापुर में आयोजित 3-दिवसीय (13 से 15 अक्टूबर 2026) ‘प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में प्रयागराज मंडल के पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए 4 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के दौरान कुश्ती प्रशिक्षक अंकित तिवारी बतौर टीम मैनेजर टीम के साथ मीरजापुर में उपस्थित रहें। सभी विजेता पहलवान मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में कुश्ती के प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। कुलदीप यादव 63 किग्रा ग्रीको रोमन, रजत पदक धर्मेंद्र कुमार 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक, प्रिंस यादव 70 किग्रा फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक,पंकज कुमार पाल 82 किग्रा ग्रीको रोमन में कांस्य पदक हासिल किया। प्रयागराज मंडल के खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव, उप क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह एवं स्टेडियम के समस्त प्रशिक्षकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



