सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड की जनसेवा, 610 से अधिक श्रद्धालुओं को नि:शुल्क प्राथमिक चिकित्सा

Public service by St. John Ambulance Brigade: free first aid provided to over 610 pilgrims

मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में शारदीय नवरात्रि मेले के दौरान विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज द्वारा नि:शुल्क प्राथमिक चिकित्सा शिविर संचालित किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से अब तक 610 से अधिक श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी सहायता प्रदान की जा चुकी है। स्वयंसेवक चौबीसों घंटे सेवाएँ देकर श्रद्धालुओं की सहायता में जुटे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी एवं डिवीजनल कमांडर (प्रशासन), सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड, उत्तर मध्य रेलवे डॉ अमित मालवीय तथा मंडल जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने विंध्याचल रेलवे स्टेशन स्थित प्राथमिक चिकित्सा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान मिर्जापुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन भी उपस्थित रहें। अधिकारियों ने शिविर में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, प्राथमिक उपचार की व्यवस्थाओं तथा श्रद्धालुओं को प्रदान की जा रही सहायता का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्वयंसेवकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए मेले के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इसके साथ ही स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का भी गहन निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। वर्तमान बैच का संचालन मंडल सचिव-1 आलोक कुमार वर्मा, कॉर्पोरल अमित कुमार मौर्य एवं सार्जेंट जितेंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button