
UP News-क्षेत्र के भारतगंज चौकी पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता एसीपी मेजा बृजेश पाठक ने की आगामी नवरात्र दशहरा को लेकर यह बैठक की गई। जिसमें पंडालों की सुरक्षा के दृष्टिगत मांडा थाना प्रभारी को बैठक में निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें एवं नवदुर्गा पर स्थापित जितनी भी पंडाल बनाए गए हैं वहां पर पुलिस की व्यवस्था क्षेत्र में सुनिश्चित की जाए किसी भी प्रकार की अराजकता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कस्बें के लोगों ने ज्यादा आवाज में बजने वाले साउंडो पर कहा कि इसे धीमी आवाज में रखें,जिससे डीजे बजने से बुजुर्गों और बच्चों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने कहा कि त्यौहार को शांति से मनाने में पुलिस और जनता का सहयोग जरूरी है। किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दें। संचालन चौकी प्रभारी हर्ष कुमार ने किया जिसमें कहा कि किसी भी समस्या पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। नवरात्रि में मूर्ति विसर्जन गंगा में प्रवाहित ना करें एवं चिन्हित स्थान पर ही प्रवाहित करें।इस अवसर पर शुभम केशरी उर्फ डंकू, प्रधान प्रतिनिधि राजीव सिंह,राजन केशरी,अवधेश केशरी, जितेन्द्र केशरी के साथ क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहें।
Read Also-अन्याय के खिलाफ उठी ध्रुवस्वामिनी की आवाज, मंच पर गूंजा नारी स्वाभिमान



