मुकुट पूजा संग हुआ दशहरा और रामलीला का शुभारंभ

Dussehra and Ramleela celebrations commenced with the Mukut Puja

श्री कटरा राम लीला कमेटी द्वारा रविवार को इंडियन प्रेस चौराहा स्थित राम लीला के प्रांगण(राम वाटिका) में मुकुट पूजन का आयोजन श्रद्धा एवं विधि-विधान से किया गया। मुकुट पूजन के साथ ही इस वर्ष के भव्य रामलीला महोत्सव एवं विजयदशमी (दशहरा) का विधिवत आगाज हो गया है।
कार्यक्रम के दौरान कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रभु श्री राम, माता सीता, श्री लक्ष्मण, श्री भरत, श्री शत्रुघ्न, श्री हनुमान जी एवं दशानन के मुकुट व स्वरूपों का पूजन-अर्चन कर रामलीला के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की।
इस अवसर रामलीला कमेटी केअध्यक्ष सुधीर गुप्ता ‘कक्कू’,महामंत्री उमेश चन्द्र केसरवानी,कोषाध्यक्ष अश्वनी केसरवानी,उपाध्यक्ष विनोद केसरवानी,आनन्द अग्रवाल, मयंक अग्रवाल,मंत्री शिव बाबू गुप्ता, महेश चन्द्र गुप्ता, विपुल मित्तल,कार्यकारिणी सदस्य दिलीप चौरसिया,मीडिया प्रभारी डॉ पवन प्रजापति,व्यवस्थापक आलोक गुप्ता मौजूद रहें। पूजन के तदोपरांत रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष आनन्द अग्रवाल ने बताया कि आगामी 6 अक्टूबर 2026 को पुरानी परम्परा मे श्री कटरा क्षेत्र मे भव्य दशानन रावण की शोभा यात्रा निकाली जायेगी जिसमे दशानन रावण अपने कुल कुटुंब सहित क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। इस अवसर क्षेत्र के पार्षद आनंद घिडियाल, अजय यादव, सोनिका अग्रवाल, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहें।

रिपोर्ट:आकाश त्रिपाठी

Show More

Related Articles

Back to top button