
Sonbhadra News:वार्ड नंबर 17, रामनगर, रेनूसागर, अनपरा में आगामी दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन को लेकर जनकल्याण सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समिति के सदस्यों एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों एवं नगरवासियों की सर्वसम्मति से अनिल प्रधान को जनकल्याण सेवा समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी दुर्गा पूजा को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा-पंडाल, सजावट, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का अवसर है।
इस अवसर पर विनोद शुक्ला, राम आधार प्रसाद, प्रमोद शुक्ला, प्रथम श्रीवास्तव, विवेक सिंह, राजन तिवारी, बाबूलाल, राजेश यादव, हेमंत तिवारी, जय प्रकाश मिश्रा, राहुल पोद्दार, राहुल, अभिषेक, नवनीत, आनंद, टिंकल सिंह, रवि दुबे, पुनीत ओझा, नितिन सोनी एवं बबलू जायसवाल जितेंद्र सागर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के नगरवासी उपस्थित रहे।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल प्रधान ने सभी सदस्यों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के इस आयोजन को सफल बनाने में सभी का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समिति का प्रयास रहेगा कि आयोजन श्रद्धा, भक्ति, सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे के साथ भव्य रूप से संपन्न हो।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने आगामी दुर्गा पूजा को सफल एवं यादगार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर रामनगर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Read Also-India First LNG Train: साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी



