
Pratapgarh News:कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोरी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों में पल्सर, सुपर स्प्लेंडर, होंडा साइन, अपाचे और पैशन प्रो जैसी मोटरसाइकिलें शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम 18 सितंबर की रात गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान किशुनदासपुर पुल के पास पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और निशानदेही के आधार पर आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।
चार मोटरसाइकिलों के संबंध में पहले से मुकदमे दर्ज
पुलिस के मुताबिक बरामद आठ मोटरसाइकिलों में से चार के संबंध में कोतवाली नगर थाने में पहले से मुकदमे दर्ज थे। इनमें मुकदमा अपराध संख्या 527/2026, 521/2026, 226/2026 और 545/2026 शामिल हैं। इन मामलों में धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई थी।
बरामदगी के आधार पर कोतवाली नगर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 560/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
पुलिस ने आदर्श कुमार पासी उर्फ बीरु पासी निवासी जनुवाडीह, थाना फूलपुर, प्रयागराज, अमन पटेल उर्फ निरहुआ निवासी गोरियो, थाना फूलपुर, प्रयागराज, अंशुल कुमार और अनमोल पाल निवासी चकिया धम्हौर, थाना बहरिया, प्रयागराज को गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा मोहम्मद याकूब निवासी जगदीशगढ़, थाना दिलीपपुर, रामगुलाम शर्मा निवासी चालाकपुर बाद फरोसान, थाना दिलीपपुर और राजेश कुमार निवासी मनैतापुर (बलुआमऊ), थाना कंधई, जनपद प्रतापगढ़ को भी गिरफ्तार किया गया है।
स्वाट और सर्विलांस टीम भी रही शामिल
कार्रवाई में उपनिरीक्षक राहुल कुमार, चौकी प्रभारी मकन्द्रूगंज, उपनिरीक्षक प्रशान्त दूबे, चौकी प्रभारी जेल सहित कोतवाली नगर पुलिस की टीम शामिल रही। कार्रवाई में स्वाट टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक अमित चौरसिया मय हमराह तथा सर्विलांस प्रभारी उपनिरीक्षक अजीत सिंह और कांस्टेबल सनोज की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Read Also-TMC Dispute : TMC नाम और चुनाव चिह्न फ्रीज करने के EC के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत



