Pratapgarh News: संकट के समय धैर्य का आचरण है श्रीराम की मर्यादा- डा. अम्बिकेश -कैथौला बाजार में

Pratapgarh News: Upholding patience during times of crisis is the essence of Shri Ram's *Maryada* (righteous conduct) – Dr. Ambikesh (at Kaithaula Bazaar).

Pratapgarh News:कैथौला बाजार में हो रही सामूहिक श्रीरामकथा में शुक्रवार को भगवान श्रीराम दरबार की श्रद्धालुओं ने मनमोहक आरती उतारी। वहीं कथा को आगे बढ़ाते हुए व्यासपीठ से संस्कृत विद्वान डा. अम्बिेकेस त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को बताया कि हरि नाम का स्मरण मात्र प्राणी को सद्मार्ग के भटकाव से रोका करता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन में मनुष्य को संकट के समय भी धैर्य रखने का सम्बल प्रदान किया करता है। उन्होंने कहा कि श्रीरामावतार हमें विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म के पालन को लेकर अडिग रहने की प्रेरणा दिया करता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम ही सत्य हैं और सत्य ही श्रीराम की मर्यादा है। कथा के दौरान भजन गायक राजेश शुक्ल की टोली ने सीताराम नाम संकीर्तन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। संचालन शिवपूजन जायसवाल ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान ब्रम्हजीत सिंह, इन्द्रजीत सिंह, अरूण सिंह, अभिशेक सिंह, सुरेन्द्र सिंह, शिवराम अग्रहरि, वासुदेव जायसवाल, हरिकेश जायसवाल आदि रहे।

Read Also-MCD Action : सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का एक्शन तेज, 13 दिनों में 397 प्रॉपर्टीज ध्वस्त और 152 सील

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button