SSC CGL Latest Update: SSC CGL अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर! एग्जाम में लागू होंगे नए नियम, बदलेगा पेपर देने का तरीका

SSC CGL Latest Update: कर्मचारी चयन आयोग ने टियर-1 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार उम्मीदवारों को प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग समय मिलेगा।

SSC CGL Latest Update: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2026 को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी जारी की है। टियर-1 परीक्षा 30 सितंबर से शुरू होकर 30 अक्टूबर तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन मोड में कई शिफ्टों में कराई जाएगी।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में 12 हजार से अधिक पदों को भरा जाना है। इनमें इनकम टैक्स, केंद्रीय उत्पाद शुल्क, ऑडिट, सांख्यिकी और प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े कई पद शामिल हैं।

100 प्रश्न, 200 अंक का होगा पेपर

टियर-1 परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र 200 अंकों का होगा और इसमें चार अलग-अलग सेक्शन शामिल रहेंगे।

  • जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग
  • जनरल अवेयरनेस
  • क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
  • इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन

प्रत्येक सेक्शन से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे और हर भाग 50 अंकों का होगा।

इस बार क्या बदला?

SSC CGL 2026 में सबसे बड़ा बदलाव परीक्षा के समय प्रबंधन को लेकर किया गया है। उम्मीदवारों को पूरे पेपर के लिए 60 मिनट मिलेंगे, लेकिन यह समय चार हिस्सों में बंटा रहेगा।

हर सेक्शन के लिए 15 मिनट निर्धारित होंगे। निर्धारित समय समाप्त होते ही संबंधित सेक्शन स्वतः सबमिट हो जाएगा और उसके उत्तर लॉक हो जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार अगले सेक्शन में पहुंच जाएगा।

इस नई व्यवस्था के तहत अभ्यर्थी किसी भी पुराने सेक्शन में वापस नहीं लौट सकेंगे। इसलिए समय का सही उपयोग करना बेहद महत्वपूर्ण होगा।

नेगेटिव मार्किंग रहेगी लागू

परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 0.50 अंक की कटौती की जाएगी। ऐसे में उम्मीदवारों को अनुमान के आधार पर जवाब देने से बचने की सलाह दी जा रही है।

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?

परीक्षा शहर की जानकारी और एप्लीकेशन स्टेटस परीक्षा से लगभग 9 से 12 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से करीब 2 से 3 दिन पहले जारी किए जाने की संभावना है।

दिसंबर में हो सकता है टियर-2

टियर-1 में सफल अभ्यर्थियों को टियर-2 परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आयोग की संभावित समय-सारिणी के अनुसार टियर-2 परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित की जा सकती है। अंतिम मेरिट दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी।

SSC CGL की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए इस बार सिर्फ सिलेबस ही नहीं, बल्कि नए परीक्षा पैटर्न को समझना भी सफलता की कुंजी साबित हो सकता है।

written by Siddhi Srivastava
Show More

Related Articles

Back to top button