Varanasi News-वाराणसी खण्ड शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव की बढ़ी सरगर्मी, भाजपा काशी क्षेत्र की बैठक

Varanasi News: Momentum builds for the Varanasi Division Teachers' and Graduates' MLC elections; BJP Kashi region holds a meeting.

Varanasi News-वाराणसी खण्ड शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ रही है। इस चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया केशरीपुर में हुई। बैठक में प्रशासनिक तौर पर 08 जिलों व संगठनात्मक स्तर पर 10 जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला संयोजक व सह संयोजक उपस्थित रहे।

बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रत्येक चुनाव महत्वपूर्ण होता है। वो फिर पार्लियामेंट का चुनाव हो या फिर पंचायत का। आगामी दिनों में प्रदेश में शिक्षक व स्नातक एमएलसी के चुनाव होने वाले है और इन चुनाव में पार्टी को शत प्रतिशत जीत सुनिश्चित हो इसके लिए हम सबको अभी से तैयारियों में जुट जाना है।

प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी ने कहा कि जीत हासिल करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने व विचार परिवार के विद्यालयों में जाकर सम्पर्क करें व सभी शिक्षको का नाम मतदाता सूची में जुडवाएं। इसी तरह स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सबसे पहले अपने परिवार के स्नातक सदस्यों का नाम, पार्टी के स्नातक पदाधिकारियों व कार्यकर्त्ताओं का नाम एवं समाज के प्रबुद्ध वर्ग से सम्पर्क कर उनका नाम मतदाता सूची में जुडवाएं।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि कहा 2027 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत हासिल करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के कारण भी हम सबकी जिम्मेदारी बढ जाती है। यहा की प्रत्येक खबर पर देश, दुनियां की नजरे होती है। वाराणसी खण्ड शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव में जीत के लिए मतदाता सूची में पात्र लोगों का नाम जुडवाएं और सूची अपडेट करें। पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि पदाधिकारी होने के नाते हम सबको पार्टी को मजबुत करना हम सबका दायित्व है। वाराणसी खण्ड शिक्षक व स्नातक चुनाव में पार्टी के सौ प्रतिशत सफलता प्राप्त हो इसके लिए हमें पुरी निष्ठा व इमानदारी से मिले दायित्व का निर्वहन करना है। बैठक का संचालन क्षेत्र महामंत्री अनूप जायसवाल व धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्र महामंत्री अजीत रावत ने किया।

Read Also-UP Election 2027: पूरी एकजुटता के साथ चुनावी रण में उतरें कार्यकर्ता, सभी 12 सीटों पर जीत का लक्ष्य- रमेश सिंह

Show More

Related Articles

Back to top button