प्रयागराज में 30 हजार युवाओं को रोजगार का लक्ष्य

Target to provide employment to 30,000 youths in Prayagraj

क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, प्रयागराज और शंभूनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, झलवा के संयुक्त तत्वावधान में 9 और 10 अक्टूबर 2026 को रोजगार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का लक्ष्य करीब 30 हजार बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।सेवा योजन कार्यालय के सहायक निदेशक राजीव कुमार यादव ने बताया कि इसके लिए लगभग 100 कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि अब तक 70 कंपनियों ने रोजगार महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए स्वीकृति दे दी है। रोजगार मेले में देश की कई प्रमुख कंपनियां युवाओं को नौकरी के अवसर देंगी। इनमें टेक्सपोर्ट इंडस्ट्रीज, जीटी टायर, फ्लिपकार्ट, ब्लिंकइट, टाटा मोटर्स, यूनिकॉर्न लैबोरेटरीज, पेटीएम और एक्सिस बैंक समेत अन्य कंपनियां शामिल हैं। विभिन्न पदों के लिए युवाओं की योग्यता और कंपनी की आवश्यकता के अनुसार चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

विधानसभा वार होगा रोजगार मेलों का आयोजन
उ0प्र0 रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की तरफ से पूरे वर्ष रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में जिले में विधानसभा वार रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा । सहायक निदेशक सेवायोजन के मुताबिक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज जनपद के सभी विधान सभा क्षेत्रों में सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर माह में कमश: 24 सितंबर को शहर उत्तरी 25 सितंबर को बारा 26 सितंबर को सोरांव, 27 अक्टूबर को फाफामऊ, 28 अक्टूबर को करछना, 29 अक्टूबर को कोरांव, 16 नवंबर को फूलपुर, 17 नवंबर को मेजा, 18 नवंबर को शहर दक्षिणी, 27 नवंबर को प्रतापपुर, 28 नवंबर को हण्डियां मे रोजगार मेलों के माध्यम बेरोजगार नवयुवक / नवयुवतियों को निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों में उनकी योग्यता के अनुरूप सेवायोजित करेगा। इसके लिए अभी लक्ष्य का निर्धारण नहीं किया गया है।

दो तरीके से कर सकते है आवेदन
रोजगार कार्यालय के सह निदेशक राजीव कुमार यादव ने बताया कि रोजगार महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए युवा दो तरीके से आवेदन कर सकते है। पहला सेवायोजन कार्यालय की साइट पर उपलब्ध पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करा सकते है और दूसरा सेवा योजन कार्यालय द्वारा बनाए क्यूआर कोड के माध्यम से युवा रोजगार महोत्सव के लिए आवेदन कर सकते है।

Show More

Related Articles

Back to top button