
प्रवर्तन विभाग द्वारा सीज किये सात डग्गामार वाहन
इस रास्ते में दो स्कूल और एक डिग्री कॉलेज पड़ता है
शहर का पॉश एरिया कहे जाने वाले विद्या वाहिनी बस अड्डा और रामबाग डाट इलाके के पास रोजाना लगते जाम से जनता अब त्रस्त हो चुकी है। यहां पर रोजाना इस तरह से जाम लगता है कि तेज रफ्तार भागने वाली गाड़िया इस जाम में घंटों रेंगते नजर आती है। लोगोंं का कहना है कि रोजाना लगने वाले इस जाम के चलते उनकी दिनचर्या बुरी प्रभावित हो रही है। इसी रास्ते के बीच शहर के दो नामी स्कूल रामबाग में विद्या मंदिर, विद्या वाहिनी बस अड्डा के समीप स्थित विद्या वाहिनी स्कूल। इसी के साथ में इलाहाबाद विश्वविद्यालय का संगठक कॉलेज सीएमपी डिग्री कॉलेज भी पड़ता है। जिस वजह से यह शहर का पॉश एरिया होने के साथ शिक्षा का भी केंद्र है। क्योंकि, यहां पर रोजाना हजारों की संख्या में यात्रियों और सैकड़ों की संख्या में छात्रों का आवागमन होता है।
छात्र और यात्री दोनों को परेशानी
रामबाग से लेकर विद्या वाहिनी बस अड्डे की रोजाना हजारों की संख्या में पब्लिक का आना जाना होता है। यहां लगने वाले जाम सबसे ज्यादा समस्या छात्रों और यात्रियों को होती है। जिस वजह से जहां एक ओर यात्रियों की बस छूट जाती है, वहीं दूसरी ओर छात्रों को स्कूल और कॉलेज पहुंचने में देरी हो रही है। अब जनता रोजाना लगने वाले जाम इतना त्रस्त हो चुकी है कि वो पूछती है इस समस्या का निदान कब मिलेगा? इसका कारण क्या है? इन सवालों के उत्तर में एआरटीओ प्रवर्तन राजीव कुमार ने बताया कि बस अड्डा के दोनों तरफ खड़ी होती डग्गामार बसें। डग्गामार बसों के कारणवश यहां पर रोजना जाम लगता है। इसी के साथ उन्होंने बताया कि लोगों के द्वारा रास्ते में बेतरतीब वाहन खड़ा कर दिया जाता है, जिस वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है।
प्रवर्तन विभाग ने कि कार्यवाही
जाम की समस्या को देखते हुए प्रवर्तन विभाग लगातार रेड मारने और गाड़ियों को सीज करने का कार्य कर रहा है। एआरटीओ प्रवर्तन राजीव कुमार ने बताया कि डग्गामार बसों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत उनके चालान और वाहनों को सीज करने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को कार्यवाही करते हुए खबर लिखे जाने तक विद्या वाहिनी बस अड्डे पर दो डग्गामार बसों को प्रवर्तन विभाग द्वारा सीज किया गया। इन बसों को सीज कर इन्हें विद्या वाहिनी बस अड्डे पर खड़ा किया गया है। जिसमे एक बनारस की ओर जाने वाली बस और दूसरी बस प्रयागराज की है। जिनकी वाहन संख्य यूपी 65 एफटी 1710 और दूसरी यूपी 70 जेटी 9615 है। इसके अलावा पांच डग्गामार वाहनों को सीज किया गया। इस तरह से कुल मिला कर के सात वाहनों को प्रवर्तन विभाग द्वारा सीज किया।
रिपोर्ट:आकाश त्रिपाठी



