
Pratapgarh News:पुलिस लाइन परिसर में 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
समारोह में जिलाधिकारी प्रतापगढ़ अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भक्ति गीत और नृत्य का आयोजन किया गया। मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया और पुलिस लाइन परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
इस अवसर पर अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर शांति, सौहार्द, सुख और समृद्धि की कामना की।
समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज एवं लाइन प्रशान्त राज, प्रतिसार निरीक्षक राजीव कुमार राय समेत अन्य पुलिस अधिकारी और पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, अनुशासन और पारिवारिक वातावरण में हुआ तथा समारोह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Read Also-Pratapgarh News:जन्माष्टमी पर झालरों और फूलों से जगमगाया बाघराय थाना, मंदिर में गूंज रहा संकीर्तन
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाईटेड भारत



