Pratapgarh News:जन्माष्टमी पर झालरों और फूलों से जगमगाया बाघराय थाना, मंदिर में गूंज रहा संकीर्तन

Pratapgarh News: Bagharay Police Station illuminated with decorative lights and flowers on Janmashtami; *Sankirtan* echoes in the temple.

Pratapgarh News:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को लेकर बाघराय थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। थाना परिसर में स्थित मंदिर को रंग-बिरंगी झालरों, फूलों और अन्य सजावटी सामग्री से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर रोशनी से जगमगा उठा।

थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने जन्माष्टमी पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की हैं। मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-पाठ के साथ संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन में पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र के लोग भी उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं।

बड़ी संख्या में लोग पहुंचे

जन्माष्टमी के अवसर पर थाना परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संभ्रांत नागरिक, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, पत्रकार और व्यापारी पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और संकीर्तन में भाग लिया।

थाना परिसर में जन्माष्टमी को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है। पुलिस टीम की ओर से कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था का भी ध्यान रखा जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने थाना परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर की गई भव्य सजावट और धार्मिक आयोजन की सराहना की। आयोजन के दौरान क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश भी देखने को मिला।

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय जिला संवाद दाता यूनाईटेड भारत

Read Also-Pratapgarh News:प्रतापगढ़ के अशोक मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, काशी क्षेत्र कार्यसमिति के सदस्य बने

Show More

Related Articles

Back to top button