New Delhi News-जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ी 13 एफआईआर रद्द करना चाहती है दिल्ली पुलिस, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

New Delhi News: Delhi Police seeks to quash 13 FIRs related to the Jantar Mantar protest; hearing in Supreme Court tomorrow.

New Delhi News- दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वो काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों पर दर्ज 13 एफआईआर को निरस्त करना चाहती है। सोमवार को केंद्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन करते हुए इस याचिका पर कल यानि 1 सितंबर को सुनवाई करने की मांग की। जिसके बाद कोर्ट ने इस याचिका पर 1 सितंबर को सुनवाई करने का आदेश दिया।

नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर काकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर आंदोलन की जून में शुरुआत की थी। पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन पर बैठने के बाद इस आंदोलन ने जोर पकड़ा। इसी आंदोलन में 20 जुलाई को संसद मार्च का आयोजन किया गया जिस दौरान लाठी चार्ज करने की शिकायतें मिली। बाद में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ये आंदोलन वापस ले लिया गया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने कई एफआईआर दर्ज की।

Read Also-Pratapgarh News-लालगंज में क्षेत्रीय लोगों से मिले प्रमोद तिवारी और मोना समर्थक, समस्याओं के शीघ्र समाधान का दिया भरोसा

Show More

Related Articles

Back to top button