Sonbhadra News-सोनभद्र की शिक्षिका मीरा सिंह राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित

Sonbhadra News – Sonbhadra teacher Meera Singh selected for the State Teacher Award.

Sonbhadra News-जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के लिए गौरव का क्षण है। विकासखंड चोपन के उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह की सहायक अध्यापिका मीरा सिंह का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार-2025 के लिए हुआ है। शासन द्वारा जारी सूची में प्रदेश के कुल 61 शिक्षकों के नाम शामिल हैं, जिसमें सोनभद्र से मीरा सिंह का नाम भी है।
मीरा सिंह ने डायट सोनभद्र से बीटीसी प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद 2011 में प्राथमिक विद्यालय चोपन से अपने शिक्षकीय जीवन की शुरुआत की। 2015 में प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नत होकर उन्होंने प्राथमिक विद्यालय यादव बस्ती में कार्य किया। 2025 के समायोजन के बाद वर्तमान में वह उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह में सहायक अध्यापिका के रूप में कार्यरत हैं।
उनकी पहचान एक रचनात्मक एवं नवाचारी शिक्षिका के रूप में है। आर्ट एंड क्राफ्ट तथा टीएलएम के माध्यम से कठिन विषयों को गतिविधियों, मॉडल और प्रयोगों से जोड़कर सरल बनाना उनकी विशेषता है। उनकी कक्षा में गतिविधि आधारित ‘करके सीखो’ पद्धति को विशेष महत्व दिया जाता है।
उनके चयन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित समस्त बेसिक शिक्षा परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Read Also-Pratapgarh News-प्रतापगढ़ कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी रणनीति

रिपोर्ट -अमित मिश्रा, सोनभद्र

Show More

Related Articles

Back to top button