Ranabali News-‘राणाबाली’ दशहरा के मौके पर 16 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी

Ranabali News—'Ranabali' will hit cinemas worldwide on October 16, coinciding with Dussehra.

Ranabali News-विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राणाबाली’ की रिलीज तारीख का ऐलान हो गया है। राहुल सांकृत्यान के निर्देशन में बनी यह तेलुगु पैन-इंडिया फिल्म 16 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बनी फिल्म में विजय राणाबाली नाम के योद्धा की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि रश्मिका उनकी पत्नी जायम्मा का किरदार निभा रही हैं।

निर्माताओं ने विजय का दमदार पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज की घोषणा की। पोस्टर के साथ लिखा गया, “हमारे इतिहास का सबसे काला अध्याय इस अक्टूबर में शुरू हो रहा है।” ‘राणाबाली’ की कहानी 1870 के दशक की पृष्ठभूमि में बुनी गई है। फिल्म में उस दौर में दक्षिण भारत में पड़े भीषण अकाल और उसके बीच ब्रिटिश राज के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक विद्रोही योद्धा की कहानी को बड़े स्तर पर पेश किया जाएगा।

‘डियर कॉमरेड’ (2019) के बाद विजय और रश्मिका की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सीधी टक्कर यामी गौतम की ‘नई नवेली’ से होगी, जो 16 अक्टूबर को ही रिलीज होने जा रही है। ऐसे में दशहरा के मौके पर दोनों फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। ‘राणाबाली’ को लेकर खासतौर पर विजय और रश्मिका के प्रशंसकों में काफी उत्सुकता है।

Read Also-UP News -प्रतापगढ़ : किसान सम्मान निधि में घोटाला,साइबर थाने में मुकदमा दर्ज

Show More

Related Articles

Back to top button