Poha Suji Dahi Breakfast: पोहा, सूपोहा, सूजी और दही से बनाएं स्वादिष्ट-हेल्दी नाश्ता, कम तेल में तैयार होगा क्रिस्पी पैनकेकजी और दही से बनाएं स्वादिष्ट-हेल्दी नाश्ता, कम तेल में तैयार होगा क्रिस्पी पैनकेक

सुबह के नाश्ते में कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना है तो पोहा-सूजी पैनकेक बेहतरीन विकल्प है। सब्जियों से भरपूर यह नाश्ता कम तेल में आसानी से तैयार हो जाता है और स्वाद में भी लाजवाब है।

Poha Suji Dahi Breakfast: सुबह की भागदौड़ में अक्सर ऐसा नाश्ता बनाने का मन करता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ जल्दी तैयार हो जाए। अगर आप रोज-रोज पोहा, पराठे या पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं, तो पोहा, सूजी और दही से बनने वाली यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई कर सकते हैं। इसमें हरी सब्जियां मिलाने से इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं।

सबसे पहले एक कप पोहा लें और इसे साफ पानी से दो बार अच्छी तरह धो लें। अब इसमें आधा कप सूजी और आधा कप ताजा दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को करीब 8 से 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि पोहा और सूजी अच्छी तरह नरम हो जाएं।

इसके बाद मिश्रण को मिक्सी में डालें और जरूरत के अनुसार 2 से 3 चम्मच पानी मिलाकर बारीक और स्मूद पीस लें। बैटर न ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही बहुत गाढ़ा। इसका गाढ़ापन डोसे या उत्तपम के बैटर जैसा रखें

अब एक पैन में करीब एक चम्मच तेल गर्म करें। इसमें आधा चम्मच जीरा डालें। जीरा चटकने के बाद बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और कद्दूकस की हुई गाजर डालें। सब्जियों को तेज आंच पर 1 से 2 मिनट तक हल्का भूनें।

भुनी हुई सब्जियों को तैयार बैटर में डाल दें। इसमें बारीक कटा हरा धनिया और स्वादानुसार नमक मिलाएं। नाश्ते को ज्यादा सॉफ्ट और स्पंजी बनाने के लिए इसमें एक चुटकी बेकिंग सोडा या फ्रूट सॉल्ट डाल सकते हैं। सोडा डालने के बाद बैटर को हल्के हाथों से मिलाएं।

Entertainment News: अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, भारती सिंह के शो से लौटते वक्त हादसा; जानें अब कैसी है हालत

अब नॉन-स्टिक पैन या तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं। इसमें दो बड़े चम्मच बैटर डालकर हल्का गोल आकार दें। पैन को ढककर धीमी आंच पर करीब 2 से 3 मिनट तक पकाएं।

जब ऊपर की सतह सूखी दिखाई देने लगे, तो थोड़ा तेल लगाकर इसे सावधानी से पलट दें। दूसरी तरफ से भी 1 से 2 मिनट तक मध्यम आंच पर सेंकें। दोनों तरफ से हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने पर आपका पोहा-सूजी पैनकेक तैयार है।

गरमा-गरम पैनकेक को मूंगफली की चटनी, नारियल चटनी या टमाटर-लहसुन की चटनी के साथ परोस सकते हैं। कम तेल में बनने और सब्जियों से भरपूर होने के कारण यह नाश्ता रोजमर्रा के ब्रेकफास्ट के लिए एक स्वादिष्ट विकल्प हो सकता है।

Show More

Related Articles

Back to top button