
Sonbhadra News:जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान जिले में चल रहे विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
डीएमएफ और सीएसआर कार्यों की दी जानकारी
मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ), उद्योग विभाग और सीएसआर फंड के जरिए जिले में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने जनपद में संचालित परियोजनाओं, जनहित से जुड़े कार्यों, बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा सीएसआर के माध्यम से कराए जा रहे कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
डीएम ने जिले में प्रस्तावित और आगामी विकास परियोजनाओं से जुड़े विषयों पर भी मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने विकास कार्यों को निर्धारित समय में प्रभावी तरीके से पूरा कराने से संबंधित जानकारी भी साझा की।
जिले के समग्र विकास पर मंथन
भेंट के दौरान सोनभद्र के समग्र विकास, विभिन्न परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहितकारी योजनाओं को गति देने पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने जिले में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री से आवश्यक मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।
बैठक में डीएमएफ, उद्योग विभाग और सीएसआर फंड से संचालित परियोजनाओं के साथ-साथ आने वाले समय की विकास योजनाओं पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों की मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात को जिले में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
रिपोर्ट: अमित मिश्रा, सोनभद्र
Read Also-UP News: चुनाव से पहले महिलाओं को ₹50 हजार देने की चर्चा, अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना



