Pratapgarh News: संगठन सृजन अभियान में कांग्रेसियों ने भरी हुंकार, जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का लिया संकल्प

Pratapgarh News: Congress workers rally during the 'Organization Building Campaign', vow to fight against anti-people policies.

Pratapgarh News:कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत गुरुवार को रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के रामपुर संग्रामगढ़ और सांगीपुर ब्लॉक में कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हुई इन बैठकों में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने को लेकर मंथन किया गया।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। एआईसीसी पर्यवेक्षक प्रमोद सहवाग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संगठन की मजबूती के दम पर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र को लगातार कांग्रेस का मजबूत गढ़ बनाए रखने के लिए सांसद प्रमोद तिवारी और विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों को भी महत्वपूर्ण बताया।

पीसीसी कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संगठन सृजन अभियान की रूपरेखा और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। सांसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने बैठक का संचालन करते हुए संगठन की उपलब्धियों और पार्टी के संघर्षों पर प्रकाश डाला।

रामपुर संग्रामगढ़ की बैठक लाला का पुरवा स्थित राजाराम यादव इंटर कॉलेज में हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य लालजी यादव ने की, जबकि संयोजन पूर्व प्रमुख भुवनेश्वर शुक्ल ने किया। वहीं सांगीपुर के गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव ने की और संचालन प्रधानाचार्य डॉ. अमिताभ शुक्ल ने किया।

बैठक में लालजी पटेल, रविशंकर शुक्ल, माता प्रसाद पाण्डेय, माताफेर पाल, पूर्व प्रमुख रामकृपाल पासी, जिला पंचायत सदस्य रघुनाथ सरोज, रामबोध शुक्ला, अरविंद मिश्रा, शिवकुमार साहू, राजकुमार तिवारी, आनंद सिंह, कृष्ण त्रिपाठी, राधा उपाध्याय, अनिल तिवारी, दिलीप मिश्रा, आचार्य विद्याधर पटेल, निसार अहमद और राजू मिश्र समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read Also-Pratapgarh News: अजगरा महोत्सव को लेकर डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा, यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल का किया निरीक्षण

Show More

Related Articles

Back to top button