Pratapgarh News: अजगरा महोत्सव को लेकर डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा, यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल का किया निरीक्षण

Pratapgarh News: District Magistrate reviews preparations for the Ajgara Festival; inspects the site of the Yaksha-Yudhishthira dialogue.

Pratapgarh News:जिलाधिकारी ने गुरुवार को ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्थल अजगरा पहुंचकर यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी अजगरा महोत्सव की तैयारियों और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पौराणिक सरोवर, अजगर बाबा मंदिर और पुरातात्विक संग्रहालय का अवलोकन किया। संग्रहालय के संस्थापक एवं साहित्यकार राजेश पाण्डेय उर्फ निर्झर प्रतापगढ़ी ने जिलाधिकारी को वहां संरक्षित पुरातात्विक वस्तुओं और उनके ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग द्वारा निर्मित शौचालय का भी निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अजगरा महोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित कराया जाएगा, ताकि क्षेत्र के इस ऐतिहासिक और पौराणिक स्थल को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिल सके।

Read Also-Pratapgarh Tiranga Yatra: प्रतापगढ़ में भव्य तिरंगा यात्रा, हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोग; राष्ट्रप्रेम से गूंजा शहर

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय

Show More

Related Articles

Back to top button