
Pratapgarh News:स्वतंत्रता दिवस और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत जिले में जगह-जगह तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मान्धाता ब्लॉक परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए लोगों और बच्चों ने देशभक्ति के नारों से पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।
मान्धाता ब्लॉक परिसर से शुरू हुई यात्रा क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से माहौल गूंजता रहा। आयशा पब्लिक स्कूल के बच्चों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने यात्रा में उत्साह के साथ भाग लिया।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व ब्लॉक प्रमुख इसरार अहमद और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। साथ ही देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करने का संदेश दिया।
जेठवारा में भी निकली तिरंगा यात्रा
इसी क्रम में बेल्हा प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के जेठवारा मंडल में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी बृजेश चंद्र पांडेय मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री अशोक मिश्रा, भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय प्रताप सिंह ‘पप्पन’, जिला महामंत्री राजेश मिश्र ‘राजन’, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा, भाजपा जिला मंत्री सूर्य प्रकाश पटेल, विनोद शर्मा, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा और पूर्व मंडल प्रभारी मनीष शुक्ला ‘टिशू’ समेत मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
दोनों स्थानों पर तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

कुंडा में राष्ट्रभक्ति के जयघोष के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा कुंडा (प्रतापगढ़): नगर में राष्ट्रभक्ति की लहर बिखेरते हुए एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कुंडा रोडवेज बस अड्डा से अपराह्न 3:30 बजे शुरू हुई यह यात्रा डाकघर तिराहा, भगवंत तिराहा, सरयू नगर, मेन चौराहा, खैराती रोड और अस्पताल तिराहा होते हुए पुनः रोडवेज बस अड्डा स्थित भाजपा कार्यालय के समीप पहुँचकर संपन्न हुई। इसी क्रम में बाघराय मे भी मण्डल अध्यक्ष शकरदहा सुभाष प्रजापति की मौजूदगी में तिरंगा
यात्रा में सबसे आगे डीजे पर गूंजते देशभक्ति के गीतों ने हर किसी में उत्साह भर दिया। सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनज़र बाघराय कोतवाली पुलिस की गाड़ी यात्रा के आगे-आगे मुस्तैद रही।
इस तिरंगा यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व प्रत्याशी सिंधुजा मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सरोज त्रिपाठी, पूर्व महामंत्री सतीश चौरसिया, भाजपा नेता भूपेंद्र पांडे,डा0 मनोज पाण्डेय,मंडल अध्यक्ष रूपा गौतम, राम मूरत पटेल, चुन्ना तिवारी, गोलू शुक्ल,सुरेश तिवारी, राजेश शुक्ला, सिद्धार्थ शंकर श्रीवास्तव, दिनेश गौतम, उमा लाल तिवारी, रीता सोनी, विमला पटेल, अमर नाथ सोनकर, राज कुमार पाल, सुमन गौतम, सौरभ मोदनवाल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके पूर्व शकरदहा मंडल में भी आज तिरंगा यात्रा निकाली गई जहां बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रिपोर्ट उमेश पाण्डेय
Read Also-UP Weather News: यूपी में फिर सक्रिय होगा मानसून, 13 से 18 अगस्त तक बारिश के आसार
रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय



