UP Weather News: यूपी में फिर सक्रिय होगा मानसून, 13 से 18 अगस्त तक बारिश के आसार

UP Weather News: Monsoon to become active again in UP; rain expected from August 13 to 18.

UP Weather News:उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई इलाकों में उमस और गर्मी बढ़ने से लोग परेशान हैं। रात के समय भी उमस का असर अधिक महसूस हो रहा है। बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा और आसमान साफ रहने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

हालांकि अब लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक 13 अगस्त से प्रदेश में मानसून फिर रफ्तार पकड़ सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश से बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है, जो अगले कुछ दिनों में मध्य और पश्चिमी हिस्सों तक पहुंच सकता है।

13 से 18 अगस्त तक बारिश का दौर

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मध्य प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के आसपास बने निम्न दबाव क्षेत्रों का प्रभाव बढ़ रहा है। बंगाल की खाड़ी में बनने वाला मौसमी सिस्टम आगे बढ़ने के साथ मानसूनी द्रोणी के उत्तर की ओर खिसकने की संभावना है।

इसके चलते 13 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। 14 अगस्त तक इसका प्रभाव प्रदेश के मध्यवर्ती और आसपास के पश्चिमी हिस्सों में भी पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने 13 से 18 अगस्त के बीच प्रदेश में व्यापक मानसूनी बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

सामान्य से 21 फीसदी कम बारिश

उत्तर प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक बारिश सामान्य से कम रही है। 1 जून से 11 अगस्त तक प्रदेश में सामान्य 439 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले 346 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से करीब 21 प्रतिशत कम है।

वहीं, पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश में सामान्य 8 मिलीमीटर के मुकाबले सिर्फ 5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। यह सामान्य से करीब 38 प्रतिशत कम है।

अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों में मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला तेज हो सकता है। इससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Read Also-Prayagraj News : सैनिक सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए हवलदार संदीप कुमार द्विवेदी

Show More

Related Articles

Back to top button