Amethi News: विधायक सुरेश पासी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा बाजार शुकुल

Amethi News: A grand Tiranga Yatra was taken out under the leadership of MLA Suresh Pasi; the Shukul market resounded with chants of 'Bharat Mata Ki Jai'.

Amethi News:स्वतंत्रता दिवस के पूर्व मंगलवार को जगदीशपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेश पासी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा पांडेयगंज से शुरू होकर डॉ. आंबेडकर चौराहे तक पहुंची। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे देशभक्ति के नारों से बाजार शुकुल कस्बा और आसपास का क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा में शामिल राष्ट्रभक्तों का बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर बद्री शुक्ला, संदीप शुक्ला, पप्पी शुक्ला समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए।

गांव-गांव पहुंचा राष्ट्रीय एकता का संदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से विकासखंड बाजार शुकुल के गांवों तक राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों, विशेषकर युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूती मिलती है।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

Read Also-Unnao News: गोवंश संरक्षण को लेकर शासन का बड़ा फैसला, अब विभागवार तय होगी जिम्मेदारी

Show More

Related Articles

Back to top button