
New Delhi: राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित प्रसिद्ध अमृत उद्यान 16 अगस्त 2026 से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। राष्ट्रपति सचिवालय ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। उद्यान 15 सितंबर 2026 तक आगंतुकों के लिए खुला रहेगा।
सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा खुला
राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, अमृत उद्यान प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। हालांकि, आगंतुकों को शाम 5 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा। इसके बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
New Delhi: Auqib Nabi Story: 10 हजार रुपये से शुरू हुआ सफर, अब टीम इंडिया तक पहुंचे आकिब नबी
हर सोमवार रहेगा बंद
उद्यान में रखरखाव और देखभाल के कार्यों के कारण हर सोमवार इसे बंद रखा जाएगा। ऐसे में आगंतुकों को यात्रा की योजना बनाते समय इस बात का ध्यान रखना होगा।
प्रवेश रहेगा निशुल्क
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, अमृत उद्यान में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास की व्यवस्था गेट नंबर-35, नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास से की गई है।
खिलाड़ियों और शिक्षकों के लिए विशेष दिन
राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खिलाड़ियों को विशेष प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।
क्या है अमृत उद्यान?
राष्ट्रपति भवन के पीछे स्थित अमृत उद्यान देश के सबसे प्रसिद्ध उद्यानों में गिना जाता है। यहां विभिन्न प्रजातियों के फूल, हरियाली, लॉन, फव्वारे और थीम आधारित उद्यान पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग इसके दर्शन के लिए पहुंचते हैं।



