Lock Upp 2 Hina Khan Shilpa Shinde: ‘वो भाड़ में जाए…’ Lock Upp 2 में भिड़ीं हिना खान और शिल्पा शिंदे, शिवांगी जोशी को लेकर मचा बवाल

हिना खान ने शिल्पा शिंदे पर लगाया कैरेक्टर असैसिनेशन का आरोप, उर्फी जावेद की मौजूदगी में बढ़ा विवाद

Lock Upp 2 Hina Khan Shilpa Shinde: रियलिटी शो ‘Lock Upp 2’ का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार शो में गेस्ट के रूप में पहुंचीं हिना खान और उर्फी जावेद की मौजूदगी में ऐसा विवाद हुआ, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। प्रोमो में हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है, जबकि शिवांगी जोशी का नाम सामने आने के बाद विवाद और गहरा गया।

प्रोमो के अनुसार, जजमेंट डे एपिसोड में उर्फी जावेद ने हिना खान से शिल्पा शिंदे को बचाने की अपील की, लेकिन हिना ने साफ शब्दों में इससे इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह ऐसे किसी भी गेमप्ले का समर्थन नहीं कर सकतीं, जिसमें किसी को जानबूझकर नीचा दिखाया जाए या उसके चरित्र पर सवाल उठाए जाएं।

हिना खान ने शिल्पा शिंदे पर शिवांगी जोशी के कथित कैरेक्टर असैसिनेशन का आरोप लगाया। हालांकि, शिल्पा शिंदे ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। इस पर हिना ने दो टूक अंदाज में कहा कि ऐसा हुआ है और वह ऐसे व्यवहार का समर्थन नहीं करेंगी।

हिना ने आगे कहा कि उनके कुछ निजी सिद्धांत हैं और वह किसी भी ऐसे खेल का हिस्सा नहीं बन सकतीं, जहां किसी की छवि खराब करने या अपमानित करने की कोशिश की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में वह किसी प्रतियोगी को बचाने के लिए आगे नहीं आएंगी।

Entertainment News: शिल्पा शिंदे पर भड़कीं शिवांगी जोशी, शुभांगी अत्रे का लिया नाम, शो में हुई तीखी बहस

दूसरी ओर, उर्फी जावेद ने कहा कि वह ‘Lock Upp 2’ मुख्य रूप से श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे की वजह से देखती हैं। हालांकि, एपिसोड में सबसे ज्यादा चर्चा हिना खान और शिल्पा शिंदे के बीच हुई तीखी बहस की हो रही है।

प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग हिना खान के रुख का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ शिल्पा शिंदे के पक्ष में अपनी राय रख रहे हैं। फिलहाल पूरा एपिसोड प्रसारित होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि विवाद किस संदर्भ में हुआ और शो में आगे क्या मोड़ आता है।

Show More

Related Articles

Back to top button