Sarayu Prasad Saroj Smriti Dwar: रानीगंज में पूर्व सांसद सरयू प्रसाद सरोज की स्मृति में बना स्मृति द्वार, विधायक डॉ. आरके वर्मा का सम्मान

अखिल भारतीय पासी समाज की पहल पर सामाजिक प्रेरणा के लिए स्मृति द्वार समर्पित, सोरांव में समाज के पदाधिकारियों से भी मिले विधायक

Sarayu Prasad Saroj Smriti Dwar: अखिल भारतीय पासी समाज की प्रतापगढ़ इकाई के सुझाव पर रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सांसद श्रद्धेय सरयू प्रसाद सरोज की पुण्य स्मृति में एक स्मृति द्वार का निर्माण कराया गया, जिसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रानीगंज के विधायक डॉ. आरके वर्मा को समाज की ओर से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने पूर्व सांसद सरयू प्रसाद सरोज के सामाजिक और जनसेवा से जुड़े योगदान को याद करते हुए कहा कि स्मृति द्वार आने वाली पीढ़ियों को उनके कार्यों से प्रेरणा देगा। समाज के पदाधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और प्रेरणा का प्रतीक बताया।

इसके बाद विधायक डॉ. आरके वर्मा ने प्रयागराज जनपद के सोरांव स्थित अपने कैंप कार्यालय में अखिल भारतीय पासी समाज के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी का कुशलक्षेम जाना और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।

विधायक डॉ. आरके वर्मा ने समाज के पदाधिकारियों द्वारा दिए गए सम्मान और स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और सभी वर्गों के सम्मान के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

Pratapgarh RSETI Inspection: प्रतापगढ़ में CDO ने किया RSETI का निरीक्षण, कौशल विकास को बताया आत्मनिर्भरता की मजबूत आधारशिला

कार्यक्रम में अखिल भारतीय पासी समाज के पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button