Huma Qureshi News-‘बेबी डू डाई डू’ की टीम ने देहरादून में दर्शकों का जताया आभार

हुमा कुरैशी बोलीं-दर्शकों का प्यार किसी भी पुरस्कार से बड़ा

Huma Qureshi News- फिल्म ‘बेबी डू डाई डू’ की स्टार कास्ट ने शुक्रवार को देहरादून पहुंचकर दर्शकों का आभार व्यक्त किया। कलाकारों ने कहा कि किसी भी फिल्म की सबसे बड़ी सफलता दर्शकों के दिलों में जगह बनाना है और देहरादून से मिला स्नेह उनके लिए किसी भी पुरस्कार से बढ़कर है।

राजपुर रोड स्थित एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान हुमा कुरैशी ने कहा कि फिल्म पिछले एक सप्ताह से लगातार हाउसफुल प्रदर्शनों के साथ दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि अच्छी कहानी और सच्ची भावनाएं हमेशा सीधे लोगों के दिलों तक पहुंचती हैं।

फिल्म के ‘इंडिया दर्शन’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में अभिनेता रचित सिंह, मरुधर शेखावत, निर्देशक नचिकेत सामंत और निर्माता भी मौजूद रहे। कलाकारों ने कहा कि देहरादून के दर्शकों ने फिल्म और उसके किरदारों को जिस आत्मीयता से स्वीकार किया, उससे पूरी टीम भावुक है।

फिल्म की टीम ने कहा कि सिनेमा केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं को जोड़ने वाली एक सशक्त कड़ी है। दर्शकों का विश्वास और स्नेह कलाकारों को बेहतर कहानियां प्रस्तुत करने की प्रेरणा देता है।

कलाकारों ने कहा कि देहरादून की गर्मजोशी, आत्मीयता और सिनेमाप्रेम ने उनकी इस यात्रा को अविस्मरणीय बना दिया है तथा दर्शकों की तालियां और अपनापन उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान हैं।

Read Also-UP CM YOGI-गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी ने दी तीन उद्यमियों-समाजसेवियों को दी श्रद्धांजलि

Show More

Related Articles

Back to top button