West Bengal Politics: बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 24 जुलाई को वोटिंग; जानें पूरा चुनाव कार्यक्रम

टीएमसी सांसदों के इस्तीफे से खाली हुई पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने नामांकन से लेकर मतगणना तक का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है।

West Bengal Politics: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग के अनुसार इन सीटों पर 24 जुलाई 2026 को मतदान कराया जाएगा और उसी दिन मतगणना भी होगी। ये सीटें तृणमूल कांग्रेस (TMC) के तीन सांसदों के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं।

7 जुलाई से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया

चुनाव आयोग की अधिसूचना के मुताबिक उपचुनाव की प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू होगी। उम्मीदवार 14 जुलाई तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 15 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 17 जुलाई निर्धारित की गई है। मतदान 24 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 27 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी।

इन सांसदों के इस्तीफे से खाली हुईं सीटें

राज्यसभा की ये तीनों सीटें टीएमसी सांसद सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बराइक के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थीं। सबसे पहले सुखेंदु शेखर रॉय ने जून में अपने पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद सुष्मिता देव और फिर प्रकाश चिक बराइक ने भी राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी।

West Bengal Politics: ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, TMC प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

बंगाल की राजनीति पर रहेगी नजर

इन उपचुनावों पर राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हैं। हाल के महीनों में टीएमसी के भीतर बढ़ी राजनीतिक हलचल और कई नेताओं के इस्तीफों के बाद यह चुनाव राज्य की सियासत के लिहाज से अहम माना जा रहा है। हालांकि राज्य विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर टीएमसी की स्थिति मजबूत मानी जा रही है, लेकिन चुनावी घटनाक्रम पर सभी दलों की नजर बनी रहेगी।

Show More

Related Articles

Back to top button