
Entertainment Update: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी बॉलीवुड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले स्टारकास्ट देशभर में प्रमोशन में जुटी है। इसी दौरान मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार ने मंच साझा किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
मुरादाबाद में स्टेज पर दिखी शानदार केमिस्ट्री
प्रमोशनल इवेंट के दौरान अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार ने फिल्म के भोजपुरी गाने ‘घिस-घिस-घिस’ पर शानदार डांस परफॉर्मेंस दी। दोनों कलाकारों की एनर्जी और तालमेल ने वहां मौजूद दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।
अक्षय कुमार की सादगी ने जीता दिल
इवेंट के बाद अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखी। उन्होंने कहा कि एक समय था जब वह अक्षय कुमार को बड़े पर्दे पर देखकर तालियां बजाती थीं, लेकिन आज उनके साथ मंच साझा करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।
अक्षरा ने लिखा कि अक्षय कुमार का स्टारडम पूरी दुनिया देखती है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा उनकी सादगी, विनम्रता और इंसानियत ने प्रभावित किया। उन्होंने इस यादगार पल के लिए अपने परिवार, फैंस और शुभचिंतकों का भी आभार जताया।
Entertainment Update: जमाई षष्ठी पर देबिना बनर्जी के घर सजा पारिवारिक उत्सव, बेटियों ने लूटी महफिल
26 जून को रिलीज होगी ‘वेलकम टू द जंगल’
‘वेलकम टू द जंगल‘ साल की बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर फिल्मों में शामिल है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, आफताब शिवदासानी और दलेर मेहंदी समेत कई बड़े कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


