pratapgarh News:

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रतापगढ़ जनपद में योग के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिला। मुख्य आयोजन शहर के शहीद उद्यान (कंपनी बाग) में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जहां सैकड़ों लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, चिकित्सकों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों, किसानों, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश, पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के उत्तर प्रदेश राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी, डॉ. कामायनी उपाध्याय, लेफ्टिनेंट प्रमोद पाण्डेय, कर्नल दिनेश, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के इंजीनियर जे.बी. सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

योग प्रोटोकॉल का संचालन प्रशिक्षकों द्वारा कराया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रही, जिसके माध्यम से लोगों को नियमित योग अपनाकर निरोग जीवन जीने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक संतुलन का माध्यम है। पतंजलि योग समिति के पदाधिकारियों ने लोगों से दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद, गायत्री शक्ति पीठ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ब्रह्मकुमारी, सत्य साईं सेवा समिति, आदर्श योग परिवार, व्यापार मंडल, जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, यूनिवर्स एकेडमी, रामचंद्र मिशन, वंदे मातरम् संगठन, अंतर्राष्ट्रीय श्रीराम नाम लेखन बैंक, गौरवशाली पूर्व सैनिक संगठन सहित अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

pratapgarh News: डीएम अभिषेक पाण्डेय ने प्रेमधर पट्टी में लगाई रात्रि चौपाल, जनसमस्याएं सुन अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

पूर्व सैनिकों ने भी बड़ी संख्या में योगाभ्यास कर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पतंजलि योगपीठ के उत्तर प्रदेश राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी ने विभिन्न सामाजिक एवं सहयोगी संगठनों के प्रमुखों और प्रभारियों को शाल, अंगवस्त्र, दुपट्टा एवं पतंजलि का पटका पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन भारत स्वाभिमान के सहप्रभारी प्रवीण ने किया। आयोजकों ने बताया कि पतंजलि योगपीठ के मार्गदर्शन में जनपद की सभी पांच तहसीलों, 13 विकास खंडों तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भी योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें हजारों लोगों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Show More

Related Articles

Back to top button