Pratapgarh Update: प्रतापगढ़ में बसंत लाल यादव की तेरहवीं में पहुंचे सपा नेता, डॉ. आर.के. वर्मा ने दी श्रद्धांजलि

प्रतापगढ़ के कटरा गुलाब सिंह में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने जताई संवेदना

विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार ‘मुन्ना यादव’ के पिता स्वर्गीय बसंत लाल यादव की तेरहवीं कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधानसभा में उपमुख्य सचेतक एवं रानीगंज विधानसभा के विधायक डॉ. आर.के. वर्मा ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कार्यक्रम में डॉ. विनोद कुमार मोनू पटेल, बी. पाल पटेल, प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, सूरज मिश्रा, राजेश पटेल (प्रधान, भगवतगंज मांधाता), सचिन पटेल, सूरज वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय बसंत लाल यादव को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया तथा परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाइटेड भारत

Show More

Related Articles

Back to top button