International News: अमेरिकी विमान मार गिराया…’ ईरान के दावे पर भड़का CENTCOM, बताया अफवाह और ‘फेक न्यूज’

ईरानी मीडिया ने बुशहर के पास अमेरिकी विमान गिराने का दावा किया, लेकिन अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसे फेक न्यूज बताते हुए कहा कि अमेरिका का कोई एयरक्राफ्ट नुकसानग्रस्त नहीं हुआ।

International News: अमेरिका और ईरान के बीच खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच शुक्रवार को एक नया विवाद सामने आ गया। ईरानी सरकारी मीडिया ने दावा किया कि उसकी सेना ने दक्षिणी ईरान के बुशहर प्रांत में एक अमेरिकी विमान को मार गिराया है। हालांकि अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस दावे को तुरंत खारिज करते हुए इसे “पूरी तरह झूठ” और “फेक न्यूज” करार दिया।

इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच सिर्फ सैन्य नहीं बल्कि सूचना युद्ध (Information War) भी तेज होता दिखाई दे रहा है।

ईरान ने क्या दावा किया?

ईरानी सरकारी टेलीविजन ने स्थानीय प्रशासन के हवाले से दावा किया कि बुशहर प्रांत के जाम गवर्नरेट क्षेत्र में ईरानी सुरक्षा बलों ने एक अमेरिकी विमान को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया।

रिपोर्ट में स्थानीय गवर्नर मसूद तंगेस्तानी का हवाला देते हुए कहा गया कि विमान ईरान के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ कर रहा था। दावा सामने आते ही अंतरराष्ट्रीय मीडिया और रणनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई। कई विशेषज्ञों ने इसे अमेरिका और ईरान के बीच सीधे टकराव की आशंका से जोड़कर देखा।

CENTCOM ने तुरंत किया पलटवार

ईरान के दावे के कुछ ही देर बाद अमेरिकी सैन्य मुख्यालय ‘यूएस सेंट्रल कमांड’ (CENTCOM) ने सोशल मीडिया पोस्ट जारी कर पूरे दावे को सिरे से खारिज कर दिया।

CENTCOM ने अपने बयान में कहा:

“ईरानी सरकारी टीवी ने दावा किया है कि ईरानी सेना ने बुशहर के पास एक अमेरिकी विमान को मार गिराया है। यह पूरी तरह झूठ है। अमेरिका का कोई भी विमान नुकसानग्रस्त नहीं हुआ है और हमारे सभी एयर एसेट्स पूरी तरह सुरक्षित हैं।”

अमेरिका की ओर से आए इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच बयानबाजी और तेज हो गई है।

International News: UNSC Reform पर भारत की दो टूक! ताकत नहीं, आपसी तालमेल से होगा बदलाव; पाकिस्तान को भी सुनाई खरी-खरी

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

पिछले कुछ दिनों से अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। अमेरिका जहां अपने सैन्य अभियानों को “रक्षात्मक कार्रवाई” बता रहा है, वहीं ईरान इन्हें अपनी संप्रभुता के खिलाफ हमला करार दे रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों देशों के बीच अब केवल सैन्य संघर्ष ही नहीं, बल्कि प्रचार और मनोवैज्ञानिक दबाव की लड़ाई भी चल रही है। ईरान घरेलू स्तर पर जनता और सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए आक्रामक दावे कर रहा है, जबकि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह संदेश देना चाहता है कि उसकी सैन्य क्षमता पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रण में है।

‘इनफॉर्मेशन वॉर’ हुआ तेज

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सोशल मीडिया और सरकारी मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सूचनाओं की लड़ाई भी तेज हो गई है। दोनों देश लगातार एक-दूसरे के दावों को गलत और भ्रामक बता रहे हैं।

हालांकि अमेरिकी स्पष्टीकरण के बाद फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन खाड़ी क्षेत्र में सैन्य अलर्ट का स्तर अभी भी बेहद ऊंचा बना हुआ है। दुनिया की नजर अब अमेरिका और ईरान के अगले कदम पर टिकी हुई

Written By: Ekta Verma

Show More

Related Articles

Back to top button