Salman Khans-सलमान खान की ‘एसवीसी63’ में दमदार किरदार निभाएंगी नयनतारा

Nayanthara to play a strong character in Salman Khan's 'SVC63'

Salman Khans-सलमान खान और निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एसवीसी63’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म में पहली बार सलमान खान और साउथ भारतीय अभिनेत्री नयनतारा की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। हालांकि निर्माता अब तक फिल्म से जुड़ी जानकारियों को गोपनीय रखने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब इससे जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग इन दिनों मनाली में तेजी से चल रही है। खास बात यह है कि फिल्म में नयनतारा सिर्फ ग्लैमरस किरदार में ही नहीं, बल्कि दमदार एक्शन अवतार में भी दिखाई देंगी। सूत्रों के अनुसार, अभिनेत्री अपने कई स्टंट खुद करने वाली हैं और इसके लिए विशेषज्ञों की निगरानी में तैयारी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि सेट पर सलमान खान और नयनतारा की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिल रही है, वहीं दोनों की केमिस्ट्री भी दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण बनने वाली है।

सलमान खान ने कुछ समय पहले फिल्म की रिलीज को लेकर जानकारी साझा की थी। अभिनेता के अनुसार, ‘एसवीसी63’ अगले साल ईद 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि उसी समय प्रभास की बहुचर्चित फिल्म ‘स्पिरिट’ भी रिलीज के लिए तैयार है, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान और प्रभास की फिल्मों की टक्कर को लेकर अभी से चर्चा तेज हो गई है।

Read Also-CM Yogi in Lucknow: 413 करोड़ की 342 परियोजनाओं का लोकार्पण, बोले- जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगा

Show More

Related Articles

Back to top button