
AYODHYA News-श्री राम जन्मभूमि परिसर में स्थापित राम परिवार और मंदिर के परकोटे में स्थापित छह उप मंदिरों व शेषावतार मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को वैदिक परंपराओं के साथ मनाया गया ।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष पांच जून 2025 को गंगा दशहरा के अवसर पर इन सभी मंदिरों में विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आज धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रंगार आरती , अभिषेक, पूजन और आरती की गई। ट्रस्ट ने बताया कि मुख्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव ज्येष्ठ शुक्ल दशमी, 22 जून को आयोजित होगा। इस अवसर पर शेषावतार मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम भी संपन्न कराया जाएगा, जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
आज की विशेष अनुष्ठान के लिए अलग-अलग मंदिरों हेतु आठ यजमान दंपतियों को बुलाया गया था। सभी ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजन-अर्चन में सम्मिलित रहे I



