Educational News: SSC GD Exam 2026 ! प्रयागराज समेत 5 जिलों में परीक्षा रद्द, छात्रों का फूटा गुस्सा, सेंटर में तोड़फोड़ और सड़क जाम

प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और मुजफ्फरपुर में SSC कांस्टेबल GD परीक्षा तकनीकी कारणों से रद्द; क्षमता से ज्यादा अभ्यर्थियों को बुलाने पर छात्रों का हंगामा

Educational News: Prayagraj समेत पांच जिलों में आयोजित SSC कांस्टेबल GD 2026 परीक्षा सोमवार को तकनीकी कारणों की वजह से रद्द कर दी गई। परीक्षा रद्द होने के बाद प्रयागराज में अभ्यर्थियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा किया। कई छात्रों ने परीक्षा केंद्र में तोड़फोड़ की, जबकि सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन भी किया।

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के अलावा Lucknow, Kanpur, Gorakhpur और Muzaffarpur में भी परीक्षा स्थगित की गई। SSC की ओर से तकनीकी कारणों का हवाला दिया गया है।

प्रयागराज के अंदावा स्थित आईटेक जोन परीक्षा केंद्र पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। लेकिन दूसरी और तीसरी पाली की परीक्षा रद्द होने की सूचना लगते ही छात्र भड़क गए। गुस्साए अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र के अंदर रखे कंप्यूटर, लैपटॉप, सीपीयू, कुर्सियां और अन्य फर्नीचर तोड़ दिए। केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि केंद्र की क्षमता से ज्यादा छात्रों को बुला लिया गया था। छात्रों ने कहा कि भीषण गर्मी में दूर-दराज इलाकों से आने के बाद उन्हें परीक्षा में शामिल होने का मौका तक नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार SSC मध्य क्षेत्र में परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी बेंगलुरु की कंपनी एडूक्विटी करियर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड को दी गई थी। परीक्षा केंद्र पर कुल 650 कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध थे, लेकिन दूसरी पाली में 505 की जगह 1035 और तीसरी पाली में 495 की जगह 1034 अभ्यर्थियों को आवंटित कर दिया गया।

केंद्र व्यवस्थापकों के मुताबिक उन्हें अतिरिक्त अभ्यर्थियों की जानकारी परीक्षा वाले दिन ईमेल के जरिए मिली थी। क्षमता से अधिक छात्रों के पहुंचने के कारण स्थिति बिगड़ गई और भारी अव्यवस्था फैल गई।

Lucknow News: लखनऊ में आखिर क्यों फूटा लोगों का गुस्सा? बुद्धेश्वर चौराहे पर अचानक लगा लंबा जाम

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रेनी आईपीएस ईश्वर लाल गुर्जर, एसीपी थरवई अरुण पाराशर, एसीपी फूलपुर विवेक यादव और स्थानीय पुलिस ने छात्रों को समझाकर जाम खुलवाया और स्थिति नियंत्रित की।

इस दौरान पुलिस ने लैपटॉप लेकर भाग रहे एक छात्र को हिरासत में भी लिया है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है, जबकि परीक्षा रद्द होने से हजारों अभ्यर्थियों में नाराजगी बनी हुई है।

Written By : Ekta Verma
Show More

Related Articles

Back to top button