International News: रूबियो का दिल्ली दौरा! भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेज हुई बातचीत, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर भी चर्चा

मार्को रूबियो और एस. जयशंकर की बैठक में ट्रेड डील, AI, सेमीकंडक्टर, QUAD और हिंद-प्रशांत सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर बनी सहमति

International News: अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री S. Jaishankar के साथ उच्च स्तरीय द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में भारत-अमेरिका के बीच लंबे समय से प्रस्तावित ट्रेड डील सबसे अहम मुद्दा रही।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, तकनीक और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने संकेत दिए कि भारत और अमेरिका के बीच लंबित व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप दिया जा सकता है।

रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब राष्ट्रपति Donald Trump के नए प्रशासन के बाद भारत-अमेरिका संबंधों को नई दिशा देने की कोशिशें तेज हैं। दोनों देशों के बीच टैरिफ और व्यापार नीतियों को लेकर कुछ मतभेद रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर सहमति दिखाई दी।

हैदराबाद हाउस में हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता और संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेताओं ने वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की। भारत के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत रक्षा तकनीक हस्तांतरण और रक्षा उत्पादन में सहयोग बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

ऊर्जा और तकनीक पर खास फोकस

बैठक में ऊर्जा क्षेत्र को लेकर भी अहम चर्चा हुई। भारत के 2047 तक 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लक्ष्य को देखते हुए अमेरिका ने ऊर्जा सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। रूबियो ने कहा कि अमेरिका भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इसके अलावा महत्वपूर्ण खनिज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सेमीकंडक्टर और रणनीतिक तकनीकों के आदान-प्रदान पर भी चर्चा हुई। दोनों देशों ने तकनीकी सहयोग को भविष्य की साझेदारी का अहम आधार बताया।

सुरक्षा और आतंकवाद पर भी बातचीत

भारत और अमेरिका के बीच हुई इस बैठक में आतंकवाद विरोधी अभियानों, काउंटर-नार्कोटिक्स, पश्चिम एशिया संकट और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा जैसे मुद्दे भी एजेंडे में शामिल रहे। दोनों देशों ने क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने पर जोर दिया।

International News: ट्रंप-ईरान समझौते पर क्यों बंटी रिपब्लिकन पार्टी? परमाणु डील को लेकर बढ़ा सियासी दबाव

विदेश मंत्रालय के अनुसार, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अब एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी विकसित हो चुकी है, जिसका प्रभाव दुनिया के कई क्षेत्रों पर पड़ता है।

QUAD बैठक में भी होंगे शामिल

बैठक के बाद डॉ. जयशंकर और मार्को रूबियो ने अमेरिका की स्वतंत्रता की घोषणा के 250 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इसके अलावा दोनों नेता 26 मई को होने वाली Quadrilateral Security Dialogue (क्वाड) विदेश मंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

Show More

Related Articles

Back to top button